बदायूं, दिसम्बर 31 -- बदायूं, संवाददाता। जनपद में कोहरा का प्रकोप कम हुआ तो शीतलहर कंपकंपी छुड़ाने लगी है। शहर से देहात तक शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ा दी है। गलन भरी सर्दी बनी हुई है और आसमान में बादलों को डेरा पड़ा हुआ है। इसलिए मौसम में सुधार नहीं हो पा रहा है। हालांकि हल्की धूप भी दिन के समय निकली लेकिन धूप बेदम रही। क्योंकि शीतलहर के चलते ठिठुरन बनी रही। दोपहर बाद फिर सन्नाटा पसर गया और शाम को हो गई। गलन भरी सर्दी के बीच लोग अलाव का सहारा लिये हुए हैं। मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा और गलन भरी सर्दी के बीच हुई है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। लगातार बढ़ती सर्दी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिनभर भीषण सर्दी रही है। जनपद को कोहरा से कुछ राहत मिली तो शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। सुबह ...