कटिहार, दिसम्बर 29 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार समेत पूरे सीमांचल में शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है। अगले 24 घंटे में रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जबकि दिन का तापमान करीब 21 डिग्री के आसपास बना रहेगा। लगातार पछुआ हवा के प्रवाह से ठंड और अधिक चुभन भरी हो गई है, जिससे आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जा रही है। खासकर सुबह और देर रात ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा, लेकिन तेज हवा के कारण ठिठुरन बनी रहेगी। बढ़ती ठंड का सीधा असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। सदर अस्पताल सहित सामुदायिक और प्राथमिक स्...