जौनपुर, जनवरी 5 -- जौनपुर, संवाददाता। सुबह से घने बादल छाए रहने और पछुआ हवा चलने से रविवार को भी भयंकर शीत लहर जारी रही। शनिवार की रात भर चली शीत भरी हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई थी। मौसम विज्ञानियों ने 15 जनवरी तक हालात ऐसे ही रहने की संभावना व्यक्त की है। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहा। बदली के साथ हवा चलने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होने से लोग ठिठुरन और गलन बढ़ गई थी। ऐसे मौसम में मजदूर वर्ग और किसानों पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अलाव के सहारे समय बिताने को मजबूर हैं। हालत यह रही कि कमरे में रहने पर राहत थी लेकिन बाहर निकलते ही शरीर में सिहरन पैदा हो जाती रही। लोगों के शरीर पर दिनभर गर्म कपड़ों का लबादा चढ़ा रहा। टोपी मफलर आदि से कान ढ़क कर ही लोग घर से बाहर निकल रहे थे। गलन के चलते दिनभर ...