कौशाम्बी, जनवरी 8 -- गुरुवार की सुबह शीतलहर चलने व धूप न निकलने से समूचा दोआबा दिन भर ठिठुरता रहा। इस सफर करने वाले लोग जहां ठंड से कांपते रहे वहीं घरों में रहने वाले लोग हीटर, अलाव, ब्लोअर व रजाई से लिपटे नजर आए। दिसम्बर माह के दूसरे पखवारे से जिला ठंड के प्रकोप की मार झेल रहा है। जनवरी माह में तो ठंड ने भयावह रूप ले रखा है। दिन का पारा 14 तो रात का पारा सात डिग्री सेल्सियस के आस-पास घूम रहा है। इसके चलते लोगों को ठंड से एक भी दिन राहत नहीं मिल सकी है। गुरुवार की सुबह ठंड हवाओं के चलने के बाद से तो स्थिति और भयावह हो गई। ठंड के चलते घरों में रहने वाले लोग अलाव, हीटर, ब्लोअर व रजाई का सहारा लेते नजर आये तो मवेशियों को कम्बल, बोरा आदि से ओढ़ाये रखा। इसके बाद भी मवेशियों की कंपकपी दूर होने का नाम नहीं ले रही थी। दूसरी ओर सफर करने वाले लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.