मुरादाबाद, जनवरी 13 -- मुरादाबाद। पूस के बाद अब माघ के महीने में पड़ रही कड़ाके की ठंड के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। मुरादाबाद में सोमवार रात से मंगलवार पूर्वाह्न तक भयंकर ठंड के हालात रहे। हाथ पैर काट देने और हांड़ कंपकंपा देने वाली बर्फीली हवा के बीच घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाए रहने के चलते दृश्यता बेहद कम रही। शहर में कई सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। सुबह दस बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। मध्यान्ह से पहले कोहरे की चादर छंट जाने के चलते धूप खिली, लेकिन, पश्चिम दिशा से चल रही बेहद सर्द हवा धूप की गर्माहट पर भारी पड़ती महसूस हुई। धूप ढलने के बाद बर्फीली हवा ने एक बार फिर जनजीवन पर अपना कब्जा स्थापित कर लिया। बेहद सर्द हवा ने अधिकतर लोगों को घरों में ही दुबक जाने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ...