चित्रकूट, दिसम्बर 18 -- चित्रकूट। संवाददाता जिले में कोहरे के साथ ही शीतलहर को देखते हुए बीएसए बीके शर्मा ने प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में समय परिवर्तन किया है। उन्होंने सभी परिषदीय व मान्यता प्राप्त संचालित स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। कहा कि कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 10 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक खोले जाएंगे। आदेश का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...