रांची, जनवरी 4 -- रांची, संवाददाता। भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची जिले के सभी स्कूलों में पांच और छह जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग की ओर से जिले में ठंड का येलो अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि जिले में चल रहे सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दो दिन तक नहीं होगा। प्रशासन ने निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। हालांकि किसी विद्यालय में पूर्व निर्धारित परीक्षा है तो प्रबंधन अपने विवेक के अनुसार परीक्षा संचालित कर सकते हैं। वहीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के संचालन को लेकर भी विद्यालयों को अपने स्तर पर निर्णय लेने की छूट दी गई है। वहीं, प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि सरकारी विद्यालय पहले से ही शीतकालीन अवकाश ...