गुमला, जनवरी 5 -- गुमला। शीतलहर व अत्यधिक ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के निर्देश पर गुमला जिले के सभी श्रेणी के विद्यालयों में केजी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं 6 जनवरी से आठ जनवरी तक बंद रहेंगी। यह आदेश सरकारी,गैर-सरकारी सहायता प्राप्त,गैर सहायता प्राप्त तथा सभी निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षाएं बंद रहने के दौरान सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और विभागीय निर्देशानुसार गैर-शैक्षणिक व अन्य कार्यों का निष्पादन करेंगे।वहीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष मॉक टेस्ट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आठ से 10 जनवरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.