रांची, जनवरी 9 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड में जारी शीतलहर और अत्यधिक ठंड को देखते हुए खूंटी जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर एक अहम फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के आलोक में उपायुक्त आर. रॉनिटा ने जिले के सभी विद्यालयों में 10 जनवरी को केजी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार खूंटी जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में उक्त तिथि को नियमित पठन-पाठन का कार्य नहीं होगा। जिला प्रशासन का यह निर्णय विद्यार्थियों को कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रभाव से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय में 10 जनवरी को परीक्षा पूर्व से निर्धारित है, तो परीक्षा का संचालन विद्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.