मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। इस बार बड़े दिन यानि क्रिसमस की दस्तक से काफी पहले ही पड़नी शुरू हुई कड़ाके की ठंड ने जनजीवन पर काफी असर दिखाया है। घने कोहरे की चादर पर सवार होकर आई कड़ाके की ठंड के सितम का यह दौर अभी जारी रहने वाला है, वहीं नए साल की दस्तक होने के बाद जबरदस्त कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड एक नए दौर में पहुंचेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बीतने जा रहे साल के आखिरी हफ्ते में हिमालय क्षेत्र पर एक काफी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक संभावित है जिसका असर जनवरी के पहले हफ्ते में उत्तर भारत के मौसम पर काफी शिद्दत के साथ दिखाई देगा। मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई जिले इसकी जद में आएंगे। जिसके असर से पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर बारिश होगी, जबकि, पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी होने के आसार हैं। जिसके चलते कड़ाके की ठंड ...