कटिहार, दिसम्बर 29 -- मनसाही,एक संवाददाता मनसाही परिक्षेत्र में शीतलहर से जनजीवन पर व्यापक असर देखा जा रहा है। रविवार को छुट्टी एवं शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके नजर आये। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम देखी गई। चौक चौराहे पर लोग एवं राहगीर अलाव से चिपके भी नजर आए। बाजार में दुकाने है तो खुले थे मगर ग्राहक नदारत रहे। ठंड से छोटे-मोटे दुकानदारों एवं व्यवसायिकों के रोजगार काफी प्रभावित है। मजदूर वर्ग भी रोजगार नहीं मिलने से परेशान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...