जौनपुर, जनवरी 4 -- जौनपुर, संवाददाता। सुबह से घने बादल छाए रहने और पछुआ हवा चलने से रविवार को भी भयंकर शीत लहर जारी है। रात भर चली शीत भरी हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 15 जनवरी तक हालात ऐसे ही रहेंगे। साथ में यह भी दावा किया गया है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। रविवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस है। शीत और गलन चरम पर है। बदली के साथ हवा चलने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होने से लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। ऐसे मौसम में मजदूर वर्ग और किसानों पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अलाव के सहारे समय बिताने को मजबूर हैं। मौसम गेहूं को छोड़ अन्य फसलों के लिए प्रतिकूल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...