बेगुसराय, दिसम्बर 30 -- सिंघौल, निज संवाददाता। पिछले एक पखवाड़े से जारी ठंड का सितम कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। साल के अंतिम दिन भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 04 जनवरी 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के सभी जिलों में तापमान में गिरावट की स्थिति बने रहने की संभावना है। हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने तथा लगातार पछुआ हवाएं चलने के कारण ठंड का प्रभाव बना रहेगा। इस अवधि में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। सुबह के समय मध्यम स्तर का कुहासा छाया रह सकता है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.