पूर्णिया, दिसम्बर 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया सहित सीमांचल इलाके में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पूरे दिन शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही और सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। इसके पहले रविवार को भी यही स्थिति थी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। सुबह के समय वातावरण में नमी का स्तर 100 प्रतिशत रहा, जिससे घना कोहरा छाया रहा। निचले क्षोभ मंडल में शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है, वहीं ऊपरी क्षोभ मंडल में कोहरे की चादर फैली रहने से दिनभर सूरज बादलों में छिपा रहा। 8 से 10 किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.