बिजनौर, जनवरी 7 -- जिले में कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते कंपकंपी बंधी रही। सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर चलने वाले वाहन रेंगते नजर आए और कई जगह यातायात प्रभावित रहा। दोपहर के समय धूप जरूर निकली, लेकिन उसमें वह तपिश नहीं थी, जो ठंड से राहत दे सके। ठंडी हवा के चलते दिन भर सर्दी का असर बना रहा। बुधवार को सुबह-सुबह कोहरे के चलते हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर वाहन चालकों को खासा परेशान होना पड़ा। कई जगह वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी रही। स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाइक और साइकिल सवारों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और मफलरों का सहारा लिया। वहीं, सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग भी जल्दी घर लौटते नजर आए। लोगों को कुछ देर के लिए राहत की उम्मीद जगी, लेकिन हल्की धूप ठंडी हवाओं...