बरेली, दिसम्बर 20 -- बरेली। शहर में शीतलहर ने अपना असर तेज कर दिया है। सुबह और शाम घने कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान में लगातार गिरावट के बावजूद शहर में अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आमजन बेहाल नजर आ रहा है। खासकर गरीब, मजदूर, बुजुर्ग और राहगीरों को कड़ाके की ठंड में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात यह हैं कि रात और दिन दोनों समय शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नदारद है। नगर निगम की ओर से ठंड से बचाव के लिए किए जाने वाले इंतजाम जमीन पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। मजबूरी में लोग पुरानी लकड़ियों और कूड़ा-करकट के सहारे अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। इन नंबरों पर ले जानकारी 9415214884 मयंक यादव, संयुक्त नगर आयुक्त 7055519511 राजवी...