नई दिल्ली, जनवरी 15 -- राजस्थान में पिछले कई दिनों से जारी हाड़ कंपाने वाली ठंड और शीत लहर के दौर पर फिलहाल ब्रेक लगता नजर आ रहा है। मरुधरा के निवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि सुबह और रात की ठंड अभी भी बरकरार है, लेकिन दिन में चटख धूप खिलने से जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह राहत 18 जनवरी तक जारी रह सकती है, जिसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदल सकता है। तापमान में उछाल और ठिठुरन में कमी बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी हवाओं की रफ्तार सुस्त पड़ने से शेखावाटी अंचल सहित पूरे प्रदेश में दिन की सर्दी कम हुई है। सीकर, चूरू, और पिलानी जैसे क्षेत्र, जो पिछले सप्ताह तक...