बिजनौर, दिसम्बर 19 -- शुक्रवार सुबह से ही जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। कड़ाके की ठंड और कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए। कई स्थानों पर दृश्यता इतनी कम थी कि वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट और फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह से ही कोहरे और ठंड का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। आवश्यक कार्यों को छोड़कर लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए, जिससे सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम रही। बाजारों और चौराहों पर भी सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा।सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ी। ठंड के बीच छ...