पूर्णिया, जनवरी 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ठंड के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में वर्ग आठ तक की कक्षाओं के संचालन पर नौ जनवरी तक रोक लगा दिया है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि पूर्णिया जिले में अधिक ठंड तथा विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति रहती है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। अतः वर्तमान स्थिति में पूर्णिया जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोंचिग संस्थान सहित वर्ग 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर नौ जनवरी तक प्रतिबंध लगाया जाता है। वर्ग 8 से ऊपर तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजकर 30 मिनट के बीच संचालित की जा ...