चतरा, दिसम्बर 6 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। शीतलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर भदलपुर इटखोरी में नि:शुल्क आँख जांच शिविर का आयोजन रविवार को की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भगवान महावीर आई हॉस्पिटल के अध्यक्ष कलम जैन महामंत्री सुरेश झांझरी परियोजना निदेशक सौरभ जैन ने कहा कि रांची आई हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध चिकित्सक के द्वारा आँख का नि:शुल्क जांच कर दवा दी जाएगी । साथ ही जिनका मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता होगी उन्हें समय निर्धारित कर रांची महावीर आई हॉस्पिटल ले जाकर निशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा व दवा चश्मा दी जाएगी और मरीज को घर तक भी छोड़ा जाएगा । इन्होंने ने आमजनों से अपील किया है कि आज 10 बजे भदलपुर जैन मंदिर पहुंच कर आँख का जांच कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.