गया, दिसम्बर 28 -- कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। गया जी में बर्फीली पछुआ के कारण कनकनी से लोग कांप रहे हैं। हल्का कोहरा और कनकनी से जनजीवन प्रभावित है। रविवार को कोल्ड डे का असर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री कम और न्यूनतम 10 डिग्री के नीचे रहने के कारण शीतदिवस से आम जनजीवन हलकान रहा। हालांकि शनिवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा रहा। अधिकतम भी थोड़ा बढ़ा। र विवार को अधिकतम सामान्य से सात डिग्री कम 17.7 व न्यूनतम एक डिग्री कम 7.4 रहा। नमी की मात्रा 83 फीसदी तक रही। करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवा चली। शनिवार को अधिकतम 17.3 और न्यूनतम 5.2 डिग्री रहा था। शनिवार को 5.2 डिग्री पर गया पिछले चार सालों में सबसे सर्द रहा। रविवार को 6.8 डिग्री पर राजगीर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। रात से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.