लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उद्यान विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे प्रदेश के शीतगृहों में आलू भंडारण की तैयारियां अभी से पूर्ण करा लें। श्री सिंह सोमवार को उद्यान विभाग द्वारा संचालित औद्यानिक विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आलू की खुदाई का समय समीप है अतः प्रदेश के सभी शीतगृहों में आलू भंडारण की तैयारी पूर्ण कर ली जाए। आलू के भंडारण तथा विपणन में आलू किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आलू की अच्छी पैदावार की संभावना के दृष्टिगत अन्य प्रदेशों में आलू के निर्यात की संभावनाओं को तलाशा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...