रिषिकेष, दिसम्बर 8 -- यात्रियों को शीतकालीन चारधाम यात्रा में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग ने तीन जिलों को शुरूआती चरण में 70 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इस रकम से यात्रा मार्गों पर पार्किंग, रेन बसेरा और शौचालय आदि की सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। जबकि, अन्य जिलों से भी यात्रा प्रशासन संगठन के माध्यम से डिमांड मांगी गई है। राज्य सरकार ने शीतकालीन यात्रा के लिए जिलों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। यात्रा प्रशासन संगठन को व्यवस्थाओं की निगरानी व सहयोग के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपद को 25-25 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। जबकि, चमोली जिले को 20 लाख रुपये की धनराशि दी गई है। यात्रा से जुड़े अन्य जनपदों से भी आवश्यक सुविधाओं के लिए यात्रा प्रशासन ने खर्च के प्रस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.