टिहरी, दिसम्बर 14 -- शीतकालीन चारधाम यात्रा को लेकर डीएम नितिका खंडेवाल की मौजूदगी में वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। जिसमें शीतकालीन यात्रा के लिए अधिक से अधिक प्रचार करने और चारधाम यात्रा स्थलों व मार्गों के होटल स्वामियों व सम्बंधित व्यवसायियों से सुविधाओं को लेकर जायजा लेते हुए सुविधायें मुहैया करने पर विचार हुआ। बैठक में सभी को सड़कों की मरम्मत करने, पाला ग्रस्त व बर्फवारी क्षेत्र में सभी प्रकार के आवश्यक उपकरण व अनिवार्य वस्तुयें की व्यवस्था समय पर करने को कहा। निर्देश दिए कि शीतकालीन यात्रा को लेकर जनपद में यह बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने पर चर्चा हुई। जिसमें जिले की बड़ी शख्सियत, महानुभावों, प्रवासियों को बुलाकर विचार मंथन करने का भी निर्णय हुआ। डीएम नितिका खण्डेलवाल ने जनपद अन्तर्गत विभिन्न पर्यटन गतिविधियों, खेलो राफ्टिंग, पैराग्लाइडि...