लातेहार, जनवरी 3 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शीतकालीन अवकाश के बाद भी कई निजी विद्यालय संचालक के द्वारा बेखौफ होकर संचालित किए जा रहे हैं। झारखंड सरकार द्वारा अत्यधिक ठंड को देखते हुए 5 जनवरी तक राज्य के सभी विद्यालयों को बंद रखने का स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है, इसके बावजूद प्रखंड क्षेत्र के सिंजो स्थित ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल सहित कई निजी विद्यालय खुले पाए गए हैं। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही मनिका के एक आवासीय विद्यालय में पांचवीं कक्षा के छात्र उज्जवल कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भी निजी विद्यालय संचालकों पर किसी प्रकार का भय या असर नहीं दिख रहा है। उज्जवल के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी है। ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.