उन्नाव, जनवरी 16 -- सफीपुर। शीतकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार से विद्यालय खुल गए। सरकारी और निजी दोनों ही स्कूलों में छात्रों की संख्या कम रही। पंजीकृत छात्र संख्या के मुकाबले परिषदीय और निजी विद्यालयों में लगभग आधे ही विद्यार्थी पहुंचे। शिक्षकों ने तिलक लगाकर स्वागत किया, जिससे विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल रहा। परिषदीय विद्यालयों में 29 दिसंबर से 15 जनवरी तक अवकाश होने के बाद शुक्रवार से विद्यालयों में अध्यापन कार्य प्रारंभ हो गया। हालांकि, मौसम में हो रहे लगातार बदलाव से छात्र संख्या काफी कम ही रही। कंपोजिट स्कूल रनियांमऊ के शिक्षक अमित तिवारी ने बताया कि गांव के छात्रों के अभिभावकों को फोन करके स्कूल भेजने को कहा गया है। कई अभिभावक स्वयं बच्चों को स्कूल छोड़ने भी आए। बीइओ अनीता साहू ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और कोर्स सम...