भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर। टीएमबीयू और उसकी सभी इकाइयां क्रिसमस और शीतकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार को खुल गए। विवि में कामकाज भी शुरू हो गए हैं। हालांकि कॉलेज और पीजी विभागों में सामान्य दिनों की अपेक्षा विद्यार्थियों की कम भीड़ रही। साथ ही परीक्षा भवन के काउंटरों पर विद्यार्थियों की थोड़ी भीड़ देखी गई। सोमवार से पूरी तरह कॉलेज और पीजी विभागों में विद्यार्थियों के पहुंचने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...