सिद्धार्थ, जनवरी 16 -- ककरहवा। बर्डपुर संसाधन केंद्र अंतर्गत संचालित सभी परिषदीय विद्यालय शुक्रवार से खुलेंगे। सभी अध्यापक विद्यालय अपने निर्धारित समय से पहले पहुंचकर बच्चों के बैठने वाले बेंच-डेस्क पर धूल व गंदगी न हो,बच्चों के शौचालय में बाल्टी पानी के साथ सफाई व्यवस्था ठीक हो, विद्यालय ग्राउंड सफाई व्यवस्था ठीक करें। खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने बताया कि शिक्षकों को कमरों की सफाई,पानी की टंकी की सफाई व्यवस्था ठीक हो, बच्चों का पका पकाया भोजन मिड-डे मील साफ और स्वच्छता के साथ बने। समय सारणी के अनुसार पाठ्यक्रम बच्चों की पढ़ाई-लिखाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...