हल्द्वानी, जून 8 -- हल्द्वानी। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने सरकार के किए वादों की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। समिति के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने रविवार को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शंकर कोरंगा के आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में घोषणा की गई थी कि राज्य आंदोलनकारियों से हाउस टैक्स नहीं लिया जाएगा, लेकिन अब तक यह घोषणा अमल में नहीं लाई गई है। आंदोलनकारियों ने इस घोषणा को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की। राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने आश्वासन दिया कि मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी। इस अवसर पर कमल जोशी, भुवन जोशी, दिनेश तिवारी, अयोध्या केसरवानी सहित अन्य प्रमुख आंदोलनकारी मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने चेताया कि वादा पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.