गिरडीह, फरवरी 13 -- सियाटांड़। शुक्रवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड़ पंचायत के गोसाईडीह पीडब्ल्यूडी पथ से हारोडीह होते हुए सुरजुगादी तक (4.1 किमी), कुरहोबिंदो गम्हारडीह पथ भीखोडीह से परांचीडीह तक (2.6 किमी) व सियाटांड़ चौक से चौरा तक(2.1 किमी) कुल 8.8 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास जमुआ विधायक मंजु कुमारी व भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रा.) महेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से पर्दा हटा कर व नारियल फोड़कर किया। विधायक ने गोल्हैया में विधायक मद से लगे सोलर स्ट्रीट लाइट का भी उद्घाटन किया। इस दौरान सियाटांड़ चौक से गोसाईडीह तक जमुआ विधायक दर्जनों समर्थकों के साथ पैदल चले। ग्रामीणों में इस दौरान भारी उत्साह देखा गया। बताते चलें कि उक्त तीनों सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिसकी मरम्मती की मांग स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा था। सड़क ...