सीतापुर, फरवरी 6 -- सीतापुर, संवाददाता। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसके प्रचार प्रसार को लेकर शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह वाहन शहर में भ्रमण कर आरटीई के तहत प्रवेश की जानकारी देगा। बीएसए ने बताया दो फरवरी से आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो कि 16 फरवरी तक चलेंगे। आरटीई के तहत जिले के 1025 स्कूलों में इस अधिनियम के तहत कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षा की 25 फीसद सीटों पर नौनिहालों को निशुल्क दाखिला दिया जाएगा। इन बच्चों की फीस की भरपाई सरकार करती है। इस बार जिले को 6172 सीटों पर नौनिहालों को दाखिला देने का लक्ष्य दिया गया है। यह प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न ...