मथुरा, फरवरी 12 -- केशव नगर स्थित रामकली देवी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल केशव धाम में कक्षा 12वीं के छात्रों हेतु आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संत सत्यमित्रानंद महाराज ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में छात्रों को विदाई नहीं दी जाती, बल्कि उन्हें उनके आगामी जीवन के लिए आशीर्वचन और शुभकामनाएं दी जाती हैं। प्रधानाचार्य गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि जीवन में कितनी भी बड़ी सफलता क्यों न प्राप्त हो, अपने विद्यालय, माता-पिता और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता का भाव सदैव बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विद्यालय में बिताए अपने यादगार पलों को साझा किया और सभी आचार्यों के प्रति आभार भी जताया। इस अवसर पर योगेश जादौन, राजू सिंह, राम मोहन शुक्ल, धीरज बंसल, शैलेंद्र शर्मा, अर्चना तिवारी, रवि सिसोदिया, ललित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.