देवरिया, अगस्त 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर पुलिस के शिष्टाचार स्क्वाड ने रोडवेज की बसों में महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही पुलिस के हेल्पलाइन को भी बताया। शिष्टाचार स्क्वाड में शामिल महिलाएं रोडवेज की बसों में सवार हुई और महिला सुरक्षा, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई को लेकर जागरूक की। महिला सिपाहियों ने बताया कि अगर किसी तरह की दिक्कत आए तो तत्काल महिला हेल्प लाइन या फिर यूपी 112 नंबर पर महिलाएं तत्काल काल करें। उनकी सेवा में देवरिया पुलिस तत्पर है। चंद मिनट में उनके पास पुलिस टीम होगी। रास्ते में अगर कोई गलत व्यवहार कर रहा है तो उसे छुपाए नहीं, उसे बताएं, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.