बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- शिशु वार्ड को और बेहतर बनाने की आवश्यकता, नवजात को हो रही परेशानी 28 दिनों के बाद एसएनसीयू से कमजोर नवजात को करना पड़ता है शिफ्ट रोजाना इलाज के लिए पहुंच रहे सर्दी खांसी से पीड़ित 70 बच्चे डॉक्टर ने कहा इलाज के लिए लाने के दौरान भी बरतें सावधानी एसएनसीयू में व्यवस्था काफी बेहतर, 16 नवजात का चल रहा इलाज फोटो : शिशु वार्ड : शिशु वार्ड में मंगलवार को बीमार बच्चे की जांच करते शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में सभी तरह की चिकित्सीय सुविधाएं हाल के दिनों में काफी बेहतर हुई हैं। लेकिन, शिशु वार्ड को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। इससे वहां इलाज के लिए भेजे गए नवजात को परेशानी हो रही है। क्योंकि, 28 दिनों के बाद विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) से कमजोर नवजात को शिफ्ट करना पड़ता ...