अररिया, फरवरी 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। विद्या भारती लोक शिक्षा समिति से सम्बद्ध विद्यालय सुलोचना देवी डॉ. डीएल दास शिशु मंदिर सह बालिका विद्या मंदिर, कटहरा में रविवार को प्रबंधकारिणी समिति की बैठक लोक शिक्षा समिति बिहार के अध्यक्ष सह टोयोटा कंपनी के प्रोपराइटर राम प्रकाश प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने अधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय कराया। साथ ही शिशु सह विद्या मंदिर अर्थात विद्या भारती की भूमिका की चर्चा करते हुए विषय प्रवेश कराया। सचिव शिवनारायण दास 'भानु' ने विद्यालय में 27 फरवरी को होने वाले 21वां वार्षिकोत्सव पर बल देते हुए समिति के अधिकारियों एवं सदस्यों का कदम से कदम मिलाकर सकारात्मक सोच के साथ विद्यालय को प्रगति पथ पर आगे ले जाने एवं समाज में इसकी प्रतिष्ठा को...