गिरडीह, जनवरी 17 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर माल्डा के द्वारा साहू समाज भवन के सभागार में सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में जिला संयोजिका स्वाति सिन्हा, मुख्य वक्ता गिरिडीह की आचार्या निशा श्रेष्ठ एवं सरिता कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण की संबन्ध में भारतीय दृष्टि एवं भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। मौके पर विचार व्यक्त करते हुए जिला संयोजिका स्वाति सिन्हा ने कहा कि माताओं को अपनी शक्ति को जागृत करने की आवश्यकता है। मातृत्व भाव धारण करने वाले सभी तत्वों को भारत में माता माना गया है। दिशा की रक्षक माता हैं वहीं यज्ञ की रक्ष...