विकासनगर, जनवरी 1 -- शिशु मंदिर स्कूल त्यूणी में एकल विद्यालय अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ किया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों को एकल विद्यालय अभियान के उद्देशों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष त्यूणी नीरज शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि भाग गतिविधि प्रमुख रणवीर खाजटा ने एकल विद्यालय अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा गीत, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। जिन्हें उपस्थ...