प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज। माघ मेला के सेक्टर-तीन स्थित स्वदेशी मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम की मोहक प्रस्तुति की गई। राजकीय शिशु गृह के बच्चों ने गीत, नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को मुग्ध कर दिया। कलाकारों में अंशिका, निशा, लकी, राजा बाबू, आशू, सुनील, प्रियांशु शामिल रहे। मुख्य अतिथि राम किंकर मिश्र, मयंक उपाध्याय व मारिशस की कलाकार रचना हृदय ने कलाकारों को सम्मानित किया। स्वागत डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया। विभाग संयोजक डॉ. अश्विनी कुमार द्विवेदी, महानगर संयोजक लव वर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.