मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि पर्व पर भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम स्थित नर्मदेश्वर शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करने तथा जल चढ़ाने को श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने विश्व की सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ प्रतिवर्ष की भांति परंपरागत रूप से रुद्राभिषेक किया। स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि प्रति वर्ष फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि त्यौहार माता पार्वती के विवाह उत्सव को समर्पित महापर्व है। शिवजी की अनंत विभूतियों से संपूर्ण संसार व्याप्त है। शिव ही सत्य हैं और शिव ही सुंदर हैं। भगवान आशुतोष अव्यक्त और अजन्मा, सभी के हेतु, विश्व प्रपंच के सृष्टा, पालक एवं संहारक हैं। उन्होंने कहा कि जगत कल्याण के लिए भगवान आशुतोष तीर्थ तथा अन्य स्थलों में भी नाना प्रकार के शिवलिंग स्वरूप धा...