सुल्तानपुर, फरवरी 1 -- चांदा, संवाददाता। क्षेत्र के कालिकागंज गांव में रविवार को भक्ति, श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत संगम दिखा। यहां मौजूद एक मैरिज लॉन में शिव चर्चा का आयोजन किया गया था। इसमें हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता कें रुप में मौजूद अरुणिता उर्फ लवली दीदी ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। कहा कि भगवान शिव ही सर्वशक्तिमान हैं और वे प्रत्येक जीव के कण-कण में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि शिव को गुरु मानने से जीवन के समस्त कष्ट स्वतः समाप्त हो जाते हैं तथा व्यक्ति के भीतर मौजूद बुराइयां और कमियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। आयोजन को सफल बनाने में मंगल सिंह, गजानंद, वीएन सिंह, महेंद्र यादव, लालती दीदी सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...