मथुरा, दिसम्बर 7 -- शिव सेना ने शौर्य दिवस मनाते हुए बसंती देवी धर्मशाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा की। इसके बाद मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई। संगठन के प्रदेश उप प्रमुख नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्व. बालासाहेब ठाकरे के दिशा निर्देश पर छह दिसंबर 1992 में शिव सैनिकों ने श्रीराम की नगरी अयोध्या में बाबरी विध्वंस किया था। आज वहां पर मंदिर बनकर तैयार है। जिला प्रमुख वीर सिंह ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का संकल्प था 20 फीसदी राजनीति, 80 फीसदी समाजसेवा जिसमें भारतीय संस्कृति की रक्षा, मां गंगा, गौ माता और महिलाओं की सुरक्षा, कमजोर वर्ग, किसानों की आवाज उठाना ही उनका प्रण था, जिसे शिव सैनिक आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र चौधरी, मुकेश लाम्बा, अभय कुमार, रोहित कुमार, विक्रांत चौधरी, आकाश, पंकज कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन...