टिहरी, जुलाई 22 -- रैका पट्टी के जिला पंचायत वार्ड 3 कंगसाली (प्रतापनगर) से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी स्वाति राणा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चुनाव प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता शिव सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोटना में पार्टी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। मौक पर मौजूद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति और राज्य-केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए आगामी 24 जुलाई को पार्टी प्रत्याशी स्वाति राणा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) धनवीर रावत, नीरज रावत, बिरेंद्र राणा, टीकम नेगी, सोहन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.