फिरोजाबाद, नवम्बर 1 -- फिरोजाबाद। नगर के गोपाल आश्रम में जय भोले सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित शिव महापुराण का शनिवार को भगवान शिव की कथाओं के बखान के साथ समापन हो गया। कथा व्यास आचार्य शिवदास राघवाचार्य ने अंतिम दिन कहा कि भगवान शिव के चरणों में समर्पण करने से ही मनुष्य का उद्धार हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना की जानकारी दी। अंतिम दिन कथा सुनने के लिए काफी संख्याओं में श्रद्धालु मौजूद थे। कथा व्यास ने कहा कि देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना से ही मनुष्य का जीवन धन्य हो सकता है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव ही अकेले ऐसे भगवान हैं जो श्रद्धा के साथ नाम लेने पर ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें अपना जीवन भगवान शिव के चरणों में अर्पित कर देना चाहिए। उन्होंने बताया से लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.