लातेहार, जनवरी 2 -- लातेहार। शहर के बाजारटांड़ में निर्मित श्री शिव शनिदेव मंदिर का छठा वार्षिकोत्सव नौ जनवरी से प्रारंभ होगा। दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन नौ जनवरी को सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी। इसके बाद मंदिर में कलशो की स्थापना, वैदिक पूजन, शनि पाठ एवं संध्या आरती का आयोजन होगा। जबकि अंतिम दिन पूजन एंव रूद्राभिषेक के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा। मंदिर समिति के द्वारा शहर के लोगो से सभी कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.