बदायूं, फरवरी 11 -- बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर पर महाकाल के भक्तों ने खाटू श्याम स्वरूप में बाबा का दिव्य श्रृंगार किया। बाबा की अद्भुत झांकी के दर्शन को देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से रुद्राभिषेक के साथ हुई। इधर, मोहल्ला संख्या छह मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर पर भी महाकाल के भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया। यहां भी भक्तों ने महाकाल की महिमा का गुणगान किया और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...