धनबाद, मई 16 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा मोड़ शिव शक्ति धाम में गुरुवार को पर्व चड़क पूजा हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। 32 श्रद्धालुओं ने अपने शरीर के विभिन्न भागों में कील चुभो कर भोक्ता खुंटा के सहारे परिक्रमा किया। मंदिर प्रांगण में चारों ओर मेला का माहौल बना रहा। आसपास के गांव के काफी लोग आस्था के इस पर्व को देखने के लिए महुदा मोड़ शिव मंदिर पहुंचे थे। सभी श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ इस त्यौहार को मनाया। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष धुरन हरि, कोषाध्यक्ष सुधीर महतो, पंसस सुभाष चंद्र महतो, सोमर प्रसाद महतो, चांदू महतो, बलराम महतो, दुखित मिश्रा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...