हाथरस, फरवरी 15 -- हाथरस। शिवालयों पर लगी भक्तों की कतारें, भोलेनाथ की जय जयकार, जलाभिषेक, परिक्रमा, श्रृंगार दर्शन। महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिरों पर ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। मन में आस्था की ज्योति जलाए सुबह से ही भक्त शिव दरबार में पहुंचने लगे। उपवास रखकर श्रद्धालुओं सर्वमंगल की कामना की। जगह जगह प्रसाद वितरण के साथ शहर में विभिन्न आयोजन हुए। रविवार को महाशिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में बेहद उत्साह दिखाई दिया। शहर के कामेश्वर महादेव, बाबुलनाथ सरकार, गोपेश्वर महादेव, चौबे वाले महादेव, कैलाश महादेव, चिंताहरण महादेव, बौहरे वाले महादेव, नमृदेश्वर महादेव, आदि शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। छोटे मोटे शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। रविवार को सारा शहर शिव की भक्ति में रम गया। मन में श्रद्धा और होठों पर शिव का नाम लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.