गाजियाबाद, फरवरी 13 -- गाजियाबाद के लोनी समेत आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। यहां शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अन्य विभागों के साथ मिलकर एक कमेटी बनाई है, जिसने इस प्रोजेक्ट को परवान चढ़ाने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। अधिकारी बताते हैं कि इस सर्वे में सभी पहलुओं का अध्ययन होगा, ताकि प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार हो सके। गाजियाबाद में मेट्रो लाइन का विस्तार किया जा रहा है। रेड और ब्लू लाइन के बाद अब लोनी में पिंक लाइन का विस्तार होगा। पिछले दिनों इस प्रोजेक्ट को लेकर जीडीए सचिव ने कई विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की थी। अब जीडीए ने इस रूट की फिजिबिलटी देखने के लिए एक कमेटी बनाई है। यह भी पढ़ें- GDA की कई कॉलोनियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.