सिमडेगा, फरवरी 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के मौके पर करंगागुड़ी शिव धाम में भगवान शंकर की भव्य बारात व झांकी निकाली गई। कुलुकेरा गांव से निकली भगवान शिव की बारात अलग-अलग जगहों का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकाली झांकी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बरात भ्रमण के समय बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दुल्हे की वेश भूषा में भगवान शिव और बारातियों के रुप में उपस्थित शिव भक्त का उत्साह देखकर ऐसा लग रहा था कि करंगागुड़ी में शिव लोक उतर आया है। बरात के मंदिर आने के बाद शिव-पार्वती का विवाह संपन्न करवाया गया। करंगागुड़ी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर भक्‍तों ने मंदिर में पूजा अर्चना की और महात्मा जी से आर्शीवाद प्राप्त किया। पुरोहितो स...