चंदौली, फरवरी 23 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में सनातन सेवा समिति की ओर से आयोजित रामकथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तिमय वातावरण में कथा का रसपान करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। कथा व्यास स्वामी हरिशानन्द जी महाराज ने भगवान शिव के जीवन से जुड़ी अनेक दिव्य और प्रेरणादायक कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का जीवन त्याग, तपस्या और करुणा का अद्भुत संगम है। विशेष रूप से माता पार्वती के साथ उनका विवाह प्रेम, समर्पण और त्याग का अनुपम प्रतीक है। महाराज जी ने शिव विवाह प्रसंग का अत्यंत मार्मिक चित्रण करते हुए बताया कि यह विवाह केवल दो व्यक्तित्वों का मिलन नहीं, बल्कि आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश है। उन्होंने कहा कि शिव विवाह हमें सिखाता है कि सच्चा प्रेम बाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.